टीवी की जोधा परिधि शर्मा ने किया बॉलीवुड डेब्यू का धमाका, इमरान हाशमी के साथ करेंगी पहली स्क्रीन शेयर!

Edited By Rahul Rana, Updated: 26 Oct, 2025 03:33 PM

tv s jodha paridhi sharma makes a big bollywood debut will share screen space w

टीवी की दुनिया में ‘जोधा अकबर’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली परिधि शर्मा अब छोटे पर्दे को अलविदा कहकर बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। लंबे समय तक टीवी से ब्रेक लेने के बाद एक्ट्रेस की यह एंट्री उनके फैंस के लिए बेहद रोमांचक खबर है।...

बॉलीवुड तड़का: टीवी की दुनिया में ‘जोधा अकबर’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली परिधि शर्मा अब छोटे पर्दे को अलविदा कहकर बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। लंबे समय तक टीवी से ब्रेक लेने के बाद एक्ट्रेस की यह एंट्री उनके फैंस के लिए बेहद रोमांचक खबर है। एक्ट्रेस अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘हक’ में नजर आएंगी, जो 80 के दशक के मशहूर शाह बानो केस पर आधारित है। इस फिल्म में वे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहन का किरदार निभाती दिखेंगी।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
परिधि शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय शो दिए हैं, जिनमें ‘जोधा अकबर’, ‘पटियाला बेब्स’, और ‘जग जननी मां बैष्णो’ शामिल हैं। जोधा बाई की भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक टीवी से दूरी बनाए रखी। अब परिधि पूरी तरह से बड़े पर्दे के लिए तैयार हैं और अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाली हैं।

बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हक’
परिधि शर्मा की पहली फिल्म का नाम ‘हक’ रखा गया है। यह फिल्म 80 के दशक के मशहूर शाह बानो केस पर आधारित होने वाली है और सच्ची घटनाओं पर केंद्रित है। परिधि फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की बहन का किरदार निभाएंगी। उनके किरदार का नाम इरम है। फिल्म के माध्यम से परिधि एक ऐसी महिला का चित्रण करेंगी जो उस दौर में पितृसत्ता और समाज के रूढ़िवादी नियमों में विश्वास रखती थी। यह रोल उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है और दर्शकों को उनकी बहुआयामी एक्टिंग देखने को मिलेगी।

लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी
परिधि शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में कदम अपने शादी के बाद रखा था। वे अपनी सफलता का श्रेय अक्सर अपने पति को देती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहने के बावजूद, वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंदौर की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में काम करना परिधि के लिए बेहद खास है। वे खुद इसे अपने होमटाउन की कहानी कहने का अवसर मान रही हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!